रिषिकेष, फरवरी 25 -- रोडवेज डिपो कार्यालय में एक संविदा बस चालक ने जमकर हंगामा काटा। कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके चलते डिपो प्रशासन ने उसकी सेवा समाप्ति कार्यवाही की संस्तुति कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। बुधवार सुबह यात्रा बस अड्डे स्थित रोडवेज कार्यालय में अचानक एक संविदा चालक हुडदंग करते हुए आ धमका। उसके कई तरह के इशारों के साथ ही अजीबों-गरीब व्यवहार से कर्मचारी भी सकते में आ गए। किसी ने मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात कही, तो कोई किसी ने कुछ ओर कहा। कार्यालय में घंटेभर तक चले चालक के हंगामे के बीच कर्मचारियों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बाज नहीं आया, जिसके चलते उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए एजीएम अंजलिका शर्मा ने सेवा समाप्ति की संस्तुति कर मुख्यालय को भेज दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.