बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज परिसर में सोमवार को चालक व परिचालकों का हेल्थ चेकअप किया गया। परिवहन निगम, जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी और उम्मीद टीआई संस्था की ओर से आयोजन किया गया। मेडिकल अफिसर डॉ. डीएस कुशवाहा की टीम ने 175 चालकों और परिचालक सहित अन्य कर्मचारियों का चेकअप किया गया। एलटी सपना सिंह ने 167 कर्मियों का एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस की जांच की। नेत्र परीक्षण अधिकारी अधिकारी परमानंद और मो. शकिब ने बताया 20 से अधिक चालकों को नजदीक दृष्टि दोष (मायोपिया) और दूर दृष्टि दोष (हाईप्रोपिया) की समस्या आई। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर, संजय तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, कन्हैया सिंह, शरद जयसवाल, रवि प्रताप, धर्मेंश तिवारी, शिवांगी शुक्ला, ममता पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.