प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज को मिली रशियन कंपनी आरजी मोबिलिटी की नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अब कानपुर रूट पर किया जाएगा। शनिवार शाम आठ नई बसें प्रयागराज पहुंचने के बाद कुल 25 बसें हो गई हैं, जबकि कुल 33 बसें आवंटित हैं। बसों का पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं अगले 15 से 20 दिनों में पूरी कर संचालन शुरू किया जाएगा। रोडवेज ने कानपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की अधिक मांग को देखते हुए पहले इन्हें वहीं चलाने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी 33 बसें मिलने के बाद अयोध्या और वाराणसी मार्ग पर भी इनका संचालन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...