अयोध्या, जनवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। अब नए साल में रोडवेज कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब रोडवेज के संविदा चालक और परिचालक को बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। अयोध्या डिपो के 327 कर्मियों को बढ़े पारिश्रमिक का लाभ मिलेगा। हालांकि यह पारिश्रमिक फरवरी माह से लागू होगा। परिवहन निगम अयोध्या डिपो में कुल 162 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। बसों के संचालन की जिम्मेदारी नियमित से ज्यादा संविदा चालक- परिचालकों के कंधे पर हैं जो लंबी दूरी की बसों को भी संचालित करते हैं। बसों के संचालन के लिए डिपो में 161संविदा चालक और 166 संविदा परिचालक कार्यरत हैं। जबकि नियमित चालक- परिचालकों की तादात काफी कम है। चालकों को हर प्रतिदिन तीन सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। अब परिवहन निगम मुख्यालय से चालक परिचालकों को मिलने वाली वेतन राशि में बदलाव क...