हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से नैनीताल और कैंची धामी के बीच नियमित संचालित टेंपो ट्रैवलर को शटल सेवा में लगा दिया गया है। नैनीताल में क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हल्द्वानी और काठगोदाम के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि आठ टेंपो ट्रैवलर हल्द्वानी से और दो भवाली डिपो से संचालित होते हैं। मंगलवार से सभी दस टेंपो ट्रैवलर को शटल सेवा के लिए रूसी बाइपास और भीमताल में लगाया गया है। सभी ट्रैवलर अग्रिम आदेशों तक इन दो प्वाइंट से ही सैलानियों को नैनीताल और कैंची धाम पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...