रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या। परिवहन निगम अयोध्या डिपो के वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र मौर्य, लिपिक पूर्णिमा एवं चालक अकबर हुसैन के सेवानिवृत्त होने पर अयोध्या डिपो परिसर में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर रिटायर कर्मियों को एआरएम आदित्य प्रकाश व अन्य ने माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट करके उज्जवल भविष्य की कामना की। एआरएम ने सेवानिवृत्ति कर्मियों के कार्य व्यवहार की सराहना की। वहीं कर्मचारी नेता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने सेवानिवृत्त तिथि पर मिलने ग्रेच्युटी का भुगतान समय से करने की बात रखी। समारोह में विजय कुमार मिश्र, हरिकांत द्विवेदी, अशोक जायसवाल, जयकरन यादव, अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, जीएन दिवेदी व अन्य कर्मचारियों ने रिटारक कर्मियों के स्वस्थ रहने और उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.