रोडवेज की बस और ट्रेलर में टक्कर, 16 घायल
संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मगहर के पास रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगहर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की बस्ती डिपो की अनुबंधित बस नेशनल हाइवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप मगहर के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे ट्रेलर में सामने से टक्कर हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो रोडवेज बस में सवार करीब 16 लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। बस में सवार अन्य यात्री जिनको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.