रामपुर, मार्च 14 -- नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। घायल की स्थिति नाजुक होने पर उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया है। उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी विजय पाल सिंह ने बताया कि उनके जीजा सुनील कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। बीते बुधवार की देर रात वह अपने किसी रिश्तेदार को बिलासपुर छोड़ वापस रुद्रपुर लौट रहे थे। तभी ईसानगर चौकी के पास पीछे से आ रही एक टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुनील कुमार का बायां हाथ कट गया और पसलियां टूटने के कारण उनकी दोनों किडनियां भी प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा बायां पैर तीन जगहों से टूट गया है। सुनील को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.