आगरा, फरवरी 18 -- रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज होने के लिए अब मथुरा जाने की जरूरत खत्म हो गई है। फोर्ट डिपो के आईएसबीटी पर करीब एक साल की देरी के बाद चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से आगरा से 200 किमी के दायरे के शहरों में ईवी बसों का संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा के साथ आरामदायक यात्रा का आनंद मिलेगा। 2025 में रोडवेज के आगरा परिक्षेत्र को 38 ईवी बस मिली थीं। इन बसों का मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक था। करीब नौ महीने तक बस आईएसबीटी पर खड़ी होकर धूल फांक रहीं थीं। चार्जिंग स्टेशन न बनने की वजह से बस खड़ी हुई थीं। चार महीने पहले मथुरा में चार्जिंग स्टेशन शुरू हुआ तो आगरा से बसों को चार्ज करने के लिए मथुरा भेजा जाता था। वहीं से 18 बसों को मथुरा, बरसाना और नोएडा मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.