चम्पावत, दिसम्बर 10 -- टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने संगठन पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई है। आदेश वापस नहीं लेने पर 12 दिसंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि रोडवेज प्रबंधन संगठन पदाधिकारियों का बेवजह स्थानांतरण कर रहा है। यूनियन ने मंडल मंत्री नीरज सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी और मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा का स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन की मंडल अध्यक्ष जमुना देवी ने मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...