रोडवेज कर्मियों ने मांगों के समर्थन में धरना दिया, नारेबाजी की
अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में अयोध्या बस स्टेशन परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने शासन को संबोधित अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश को मांग पत्र सौंपा। मांगे पूरी न होने पर 20 मई को क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ रैली निकालने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या डिपो के शाखा अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में धरना- प्रदर्शन किया गया। आन्दोलित कर्मचारियों ने मांग पत्र के जरिए अनाधिकृत संचालित बसों पर रोक लगाने, निगम बसों के यात्रीकर की न्यूनतम दर निर्धारित करने, सिटी बसों की तरह निगम ई-बसों के आय-व्यय के अन्तर की प्रतिपूर्ति शासन स्तर से करने तथा निगम स्तर से कार्मिकों के लम्ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.