लखीमपुरखीरी, मई 1 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को गोला डिपो बस स्टेशन परिसर में ट्रैफिक एवं स्टेशन शाखा के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने की और आंदोलन उनकी अगुवाई में संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते हुए प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन गोला डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र कमल को सौंपा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन, डग्गामारी और परमिट शर्तों के उल्लंघन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.