रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर समय पर वेतन देने की मांग की। इस दौरान सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक और कार्यशाला शाखा के पदाधिकारियों और रोडवेज कर्मचारियो ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक के कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास, कार्यशाला मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, दिनेश कुमार, मुतर्जा अली, हीरा लाल शर्मा, म...