अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों ने शनिवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सांकेतिक प्रदर्शन कर जल्द से जल्द कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने की मांग की। दो माह का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को भी रोडवेज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर वेतन की मांग की। सांकेतिक प्रदर्शन कर अब तक वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि लगातार कार्य करने के बावजूद कर्मचारियों को पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों ने जल्द वेतन के भुगतान की मांग की। कहा कि मांग के बावजूद अब तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आठ सितम्बर से मंडलीय प्रबंधक (संचालक) कुमाऊं क्षेत्र के कार्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोल...