रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक यह योजना छह दिन तक चलेगी। इसमें 26 से 31 अगस्त तक अनवरत सेवा देने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इसका लाभ संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। उक्त अवधि में 18 सौ किलोमीटर का संचालन पूरा करने पर 12 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जबकि डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मी को प्रत्येक दिन की उपस्थिति पर एकमुश्त 500 रुपये मिलेंगे। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन फ्री सफर की सौगात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.