लखनऊ, अप्रैल 9 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा की ओर से क्षेत्रीय प्रंधक को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। इसमें 15 अप्रैल तक समस्याओं का हल नहीं निकलने पर 16 से 18 तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी हल नहीं निकला तो चक्का जाम का नोटिस देंगे। संयुक्त मोर्चा की ओर से रोडवेज कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्रमिक समाज कल्याण संघ, संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन, संविदा कर्मचारी एकता संघ शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...