रोडवेज कर्मचारी रक्षक दल के अध्यक्ष बने अखिलेश
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी रोडवेज कर्मचारी रक्षक दल की सिविल लाइंस डिपो शाखा के वार्षिक चुनाव में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।झूंसी स्थित कार्यशाला में चुनाव अधिकारी सतीश कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अखिलेश सिंह को अध्यक्ष, अरुण पाल को उपाध्यक्ष, कुमार अभिषेक को मंत्री, कीर्ति कुमार को संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार यादव को संगठन मंत्री तथा नितेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं पृथ्वी पाल सिंह, जनार्दन यादव, धीरेंद्र यादव और राकेश कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला की मौजूदगी में कई कर्मचारियों ने रक्षक दल की सदस्यता भी ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.