देहरादून, मई 20 -- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के देहरादून मंडल का वार्षिक चुनाव में कुलदीप सिंह को अध्यक्ष और परमजीत सिंह को मंडल मंत्री चुना गया। चुनाव मंगलवार को आईएसबीटी स्थित यूनियन कार्यालय में चुनाव अधिकारी कुंवरपाल सिंह की देखरेख में संपन्न्न हुए। कार्यकारिणी में जबकि साद फारूकी मंडल उपाध्यक्ष, नीरज चौधरी मंडलीय उपाध्यक्ष, मदनपाल वर्मा एवं विजेंद्र कश्यप को मंडलीय संयुक्त मंत्री, प्रदीप त्यागी को मंडलीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जितेंद्र कुमार को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में धीरज पांडे, संदीप राणा, संजीव चौधरी, रणजीत सिंह, योगेश जावला, संचित चौधरी, कुलदीप कुमार, अंकुर छौकर, राजकुमार ठाकुर, शरद पंवार, सुदीक्षित शर्मा, राजन सोनकर, सचिन कुमार, हरेंद्र कुमार और संदीप कुमार को शामिल किया...