अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार व क्षेत्रीय मंत्री नईमुद्दीन ने बताया कि घोषित आंदोलन के द्वितीय चरण से पूर्व 15 मई को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के स्तर पर निगम स्तरीय मांगो पर और 18 मई को शासन में अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग के स्तर पर शासन स्तरीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उसके बाद प्रबंध निदेशक द्वारा की गई अपील पर रोडवेज परिषद द्वारा प्रदेश भर के प्रत्येक क्षेत्र में प्रस्तावित धरना- प्रदर्शन,रैली व आम सभा का कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- धरना टलने के निर्णय का किया स्वागत वर्तमान वैश्विक स्थिति के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा जनता से अधिकतम सार्वजनिक वाहन प्रयोग करने की अपील के प...