बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक रोडवेज बस स्टैंड पर की गयी। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने 50 साथियों के साथ संघ की सदस्यता ग्रहण की। पुष्पेंद्र सिंह, मनभाया, नेहा, अंकित दिवाकर, विमल मौर्य, हरविंदर सिंह, महावीर सिंह, वीके कंचन, सौरभ शर्मा, राखी, रुचि, सविता को क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र पाण्डेय ने शपथ ग्रहण करायी। सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदीप कुमार गुप्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री, राम कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष शशिकांत शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...