देहरादून, जून 12 -- उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में कुप्रबंधन, वित्तीय अनियमितताओं और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। यूनियन ने 30 जून से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक को 13 सूत्रीय मांगपत्र के साथ आंदोलन का नोटिस थमा दिया है। यूनियन ने साफ किया है कि वर्तमान में कुप्रबंधन के कारण निगम को भारी वित्तीय हानि हो रही है और कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। यदि 29 जून तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी यूनियन ने पूर्व में हुए समझौते के तहत सभी विशेष श्रेणी और संविदा ...