चम्पावत, मई 28 -- सतीश जोशी, टनकपुर। रोडवेज संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों का क्रमिक धरना आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांग पूरी होने तक एकजुटता के साथ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। टनकपुर में गुरुवार को रोडवेज कर्मियों का धरना जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि 29 मई को धरना स्थल से तहसील तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। यहां सुंदर सिंह, फरीद अहमद, दीपक अधिकारी, भगवान सिंह, विकास कुमार, सुनील कलौनी, गौरव गुप्ता, मनीष कुमार, जीवन सिंह, जगत बोरा, रमेश कुमार, सचिन कुमार, पूरन सिंह, ललित प्रसाद, दीपक, विनोद चंद, माधवानंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...