लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के बैनर तले शुक्रवार को गोला डिपो बस स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिन में 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोला डिपो के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा और मंत्री आलोक कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र के निर्देशानुसार यह धरना तय किया गया है। धरना-प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उठाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में तैयारी पूरी कर ली गई है और बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- विश्व श्रम मजदूर दिवस पर मजदूरों की समस्याओं पर उठेगी आवाज यह भी पढ़ें- टनकपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने धरना दिया यह भी पढ़...