हापुड़, जून 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर निजामपुर अंडरपास के ऊपर सोमवार की सुबह रोडवेज बस और नोएडा की एक कंपनी में जा रही एक प्राइवेट बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसों में नोएडा जा रही बस में सवार 18 युवती और महिलाएं घायल हो गई। हादसा होते ही बसों में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। किसी तरह वह बस से उतरने का प्रयास करने लगे। मौके पर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण सड़क के एक ओर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार नगर के एक बस नोएडा के सेक्टर 84 के लिए जाती है। ...