बरेली, मई 14 -- फरीदपुर/भुता, संवाददाता। बरेली-बीसलपुर मार्ग के दौलतपुर मोड़ पर रोडवेज और डीसीएम में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।  गुरुवार दोपहर दो बजे बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही डीसीएम की सामने से आ रही गोला डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिसमें डीसीएम चालक असलम पुत्र हुजूर अहमद निवासी बीसलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया है। रोडवेज में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिनको दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।  प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया घायल डीसीएम चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। प...