लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। यात्री हित और निगम हित के प्रति समर्पित वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने संयोजक के पद पर नियुक्त किया हैं। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष पं. रामजी त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र में कर्मचारियों की समस्याओं को निगम प्रबंधन से वार्ता के लिए सात सदस्यीय समिति घोषित की गई है। इनमें मिशन जैदी, सुनील सिंह, नीरज चतुर्वेदी, शेखर सक्सेना, दीपक, अमरेश तिवारी व आरिफ हुसैन जिम्मेदारी सौंपी गई है। गठित समिति 15 दिनों के भीतर शाखाओं का चुनाव कराकर अभिलेख जमा करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...