फरीदाबाद, मई 15 -- पलवल, अजित कुमार। नेशनल हाईवे-19 पर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रोडवेज अधिकारियों और ईको चालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कुछ चालकों ने रोडवेज टीम से हाथापाई कर दी। विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने बसें खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो के जीएम जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से चल रहे ईको और ऑटो वाहनों पर कार्रवाई कर रहे थे। टीम ने बिना अनुमति सवारियां भर रहे वाहनों के चालान काटने शुरू किए। कुछ वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही थी।

विवाद का आरंभ कार्रवाई के दौरान कई ईको चालक मौके पर पहुंच गए और रोडवेज अधिकारियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ चालकों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के ...