प्रयागराज, फरवरी 18 -- विद्या वाहनी स्कूल मैदान पर बने अस्थायी बस अड्डे के सामने से संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने मोर्चा शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रतिदिन करीब 140 डग्गामार बसें जौनपुर, आजमगढ़, बदलापुर, शाहगंज और वाराणसी रूट पर अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही हैं। इसके अलावा लगभग दो दर्जन से अधिक एसी स्लीपर टूरिस्ट बसें दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी, बिहार और ओडिशा तक आ-जा रही हैं। कुछ बसें सुल्तानपुर से बिलासपुर तक भी संचालित हो रही हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से यह अवैध संचालन खुलेआम जारी है, जिससे परिवहन निगम को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजकुमार शुक्ल ने बताया कि 140 डग्गामार बसों की सूची बनाकर क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी...