अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- रानीखेत। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई की बैठक में रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर कड़ा आक्रोश जताया गया। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठाई गई। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिस कारण उनके सम्मुख कई आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...