गुड़गांव, जून 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोहना रोड पर शनिवार दोपहर रोडरेज में कार के शीशे तोड़ने और बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के द्वारा मोबाइल में बनाए गए वीडियो में घटनाक्रम कैद हो गया। घायल व्यक्ति का नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद पुलिस मामला दर्ज करने में जुट गई है। रोडरेज की यह घटना पुलिस आयुक्त कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। दिल्ली के सीआर पार्क निवासी अभिषेक चौधरी शनिवार को किसी निजी काम के सिलसिले में गुरुग्राम के सोहना रोड आए थे। दोपहर के वक्त अपना काम निपटाने के बाद वह अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रास्ते में एक काले रंग की स्कार्पियो का चालक बेहद लापरवाही और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहा था। आरोपी बार-बार अभिषेक की कार को ओवरटेक करने और कट...