रोडरेज में युवकों ने महिला से अभद्रता की
गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक फ्लाईओवर पर शनिवार रात अकेली महिला से रोडरेज, छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से मानेसर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह वारदात हुई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपनी कार से राजीव चौक फ्लाईओवर की दाहिनी लेन से गुजर रही थीं। तभी उनके आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। महिला ने अपनी कार को सुरक्षित रोक लिया। उनके ठीक पीछे चल रही एक सफेद कार के चालक ने भी समय रहते अपनी गाड़ी रोक ली थी, लेकिन तभी सफेद कार के पीछे आ रही आरोपियों की तेज रफ्तार काले रंग की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरोपी की गाड़ी के एयरबैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.