देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून में हालिया आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सरकार अब सख्त एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 'ऑपरेशन प्रहार' की रूपरेखा तय की गई। जोहड़ी में दो गुटों के बीच फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया। मंगलवार को कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं भी हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने गृह विभाग व पुलिस को तत्काल प्रदेशभर में जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि रोडरेज, फायरिंग व देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग...