फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। रोडरेज के दौरान युवक पर फायरिंग करने वाले किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता विवेक सेक्टर-59 की ओर जा रहा था, तभी बालाजी पब्लिक स्कूल के पास उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार किशोर ने गाली-गलौच करते हुए देसी पिस्टल निकाल ली और शिकायतकर्ता पर फायर कर दिया। जब वह दोबारा फायर करने लगा, तो शिकायतकर्ता ने उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन लिया। मौके पर भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी पिस्टल और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को बाद में पकड़ लिया। पूछताछ में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.