नोएडा, जनवरी 29 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर कोतवाली पुलिस ने गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोडरेज के विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी प्रवीन कुमार ने बुधवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया कि उनके भाई और गोदाम पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी खाना खाने के लिए एक होटल पर गए थे। वे वहां से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रोडरेज के विवाद को लेकर कस्बे के ही बिलाल और उसके चार अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके गोदाम पर पहुंचकर फायरिंग कर मारपीट की। इस घटना में कई कर्मचारी घायल हुए थे, जिनका अब भी अस्पताल में इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.