गाज़ियाबाद, मई 16 -- मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात रोडरेज के चलते कार सवार युवक ने डिलीवरी ब्वॉय की जमकर पिटाई की। हंगामा होने पर दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराकर यातायात सुचारू कराया। मुरादनगर की जीतपुर कॉलोनी निवासी सागर कुमार एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करते हैं। शुक्रवार रात को वह सामान की डिलीवरी कर वापस आ रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड से पहले बंबा रोड के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में साइड मार दी। यह भी पढ़ें- रोड रेज में युवक को अगवा कर बुरी तरह पीटा, भर्ती इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार ने डंडे से हमला कर डिलीवर ब्वॉय सागर का सि...