नोएडा, अप्रैल 22 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने कार चालक से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव के रहने वाले संजय शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपनी कार में सवार होकर गाजियाबाद से घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर बिसरख मोड़ के समीप एक ई-रिक्शा ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। पीड़ित ने अपनी कार रोकी और नीचे उतरकर टक्कर मारने का विरोध किया। इसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार उसके दो साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बादलपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों क...