नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव में शनिवार शाम रोडरेज के बहाने 70 वर्षीय ज्वेलर दिनेश चंद्र वर्मा से 50 हजार रुपये लूट लिए गए। आरोपी ने स्कूटी से टक्कर का झूठा आरोप लगाकर विवाद शुरू किया। फिर धक्का-मुक्की के दौरान उनकी जेब से रकम निकाल ली। वारदात के बाद बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित भंडारे का हिसाब करने जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...