नई दिल्ली, जून 22 -- घर में रोटियां बनना तो रोज का काम है, लेकिन रोटी खाने में तभी अच्छी लगती हैं, जब ये एकदम सॉफ्ट और फूली-फूली बनें। ताजी रोटी तो फिर भी ठीक लगती है, लेकिन अगर आप ऑफिस या स्कूल के टिफिन की बात करें या कहीं सफर पर लंच ले जा रहे हों, तो रोटी अजीब सी हो जाती हैं। इनका मुलायमपन खत्म हो जाता है और कई बार तो ये इतनी सख्त हो जाती हैं कि खाने का का मन ही नहीं करता। ऐसे में अगर आप ये 3 चीजें आटा गूंथते हुए मिला दें, तो रोटी ऐसी बनेंगी कि खा कर मजा आ जाएगा। एकदम रुमाल जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली। सिर्फ रोटियां ही नहीं, आप पूड़ी-पराठे के लिए भी आटा गूंथ रहे हैं तो ये 3 चीजें मिला सकते हैं। एकदम नान जैसा सॉफ्ट आटा लगेगा।सॉफ्ट रोटी के लिए आटे में मिलाएं ये 3 चीजें अगर आप चाहते हैं कि रोटियां लंबे समय तक बिल्कुल सॉफ्ट बनी रहें या पूड़ी-पर...