आरा, अप्रैल 15 -- आरा। रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित और सचिव कमलेश तिवारी के नेतृत्व में रिक्शा ठेला चालकों सहित गर्मी में किसी भी कारण सड़क पर निकले राहगीरों को ग्लूकोज सी पिलाने की मुहिम शुरू की गई। संस्था के सदस्य कुमार मोहित ने कहा कि हर वर्ष गर्मी में यह मुहिम चलायी जाती है, ताकि ज्यादा से ज़्यादा लोगों को कुछ राहत दिलायी जाये। सैकड़ों गलास ग्लूकोज़ सी वितरित किया गया। जल्द ही सत्तू शरबत और आमपन्ना का वितरण भी प्रारंभ किया जायेगा । रवि सहाय ने कहा कि यह मुहिम अनवरत पूरी गर्मी चलती रहेगी। इस पेय के वितरण से सड़क पर मजदूरी करने वालो को जरूर राहत मिलेगी । यह भी पढ़ें- जनरल बोगी के यात्रियों की विद्यार्थियों ने बुझाई प्यास मुहिम यूथ फॉर सेवा के आनंद कुमार की मां संयुक्त देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप सम...