चतरा, दिसम्बर 18 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटी बैंक टीम कोरोना काल से अभी तक लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र, शर्ट, पैंट, साड़ी , टोपी आदि का वितरण करते आ रहा हैं। इसी क्रम में आज रोटी बैंक की टीम शहर में रिक्शा और ठेला चालकों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण केसरी चौंक से प्रारंभ किया गया, और शहर में घूम-घूम कर पोस्ट ऑफिस तक जितने भी रिक्शा और ठेला चालक थे, सभी को कंबल प्रदान किया गया। इस कार्य में रोटी बैंक के अध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, सदस्य चंदन स्वर्णकार, निखिल कुमार, प्रियांशु कुमार, अनिल प्रसाद, सुधीर पांडे, सुनील आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोटी बैंक के अध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। शहर के आसपास जितने भी बिरहोर टोला हैं, सेवा बस्ती है सभी क्षेत्रों में जाकर गर्म वस्त्र क...