गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गोविंदपुरम में प्राचीन शिव मंदिर के पास संचालित एक दुकान पर कारीगर द्वारा रोटी पर थूककर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है। इस संबंध में मंदिर के निकट रहने वाले आचार्य की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने कारीगर और दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आचार्य शिवाकांत पांडेय के मुताबिक दुकान प्राचीन शिव मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। आरोप है कि 19 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर काम कर रहा कारीगर फैजान जानबूझकर ग्राहकों को परोसी जाने वाली रोटियों पर थूकता हुआ दिखाई दिया। इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और इसका विरोध किया। आरोप है कि जब इस संबंध में दुकान मालिक अमजद से शिकायत की गई तो उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कारीगर के खिलाफ कोई कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.