शामली, जून 18 -- क्षेत्र के एक गांव में रोटावेटर की चपेट में आने से 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार क़ी सुबह क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी सतेंद्र पुत्र बाबूराम का चार वर्षीय पुत्र प्रिंस व छ वर्षीय पौत्र कार्तिक अपने बाबा बाबूराम के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर बाग की जुताई करने गए थे। परिजनों के अनुसार बताया गया कि ट्रेक्टर के पीछे रोटावेटर द्वारा जुताई करते समय रोटावेटर में घास फंस जाने पर बाबूराम ट्रेक्टर क़ो रोककर नीचे उतरकर रोटावेटर में फंसी घास निकाल रहा था, तभी अचानक से ट्रेक्टर पर बैठे बाबूराम के बड़े पौत्र कार्तिक ने ट्रेक्टर में लगी चाबी क़ो घुमा दिया,जिससे ट्रेक्टर स्टार्ट हो गया, तथा ट्रेक्टर गियर में होने के कारण ट्रेक्टर चालू हो गया, तथा एक जोरदार झटका लगा जिसमे बड़ा पौत्र कार्तिक...