रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत
मैनपुरी, जून 30 -- थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रोटावेटर लगाकर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। तभी ट्रैक्टर पर चढ़ते समय किशोर का पैर फिसल गया और रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। ग्राम बखतपुर निवासी सूरज कश्यप मंगलवार को अपने मक्का के खेत की ट्रैक्टर से रोटावेटर लगाकर जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान उनका 13 वर्षीय पुत्र अजीत खेत पर पहुंचा और चलते ट्रैक्टर पर पीछे की ओर से चढ़ने का प्रयास करने लगा। यह भी पढ़ें- रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोक पाता, तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.