अमरोहा, अप्रैल 13 -- गजरौला, संवाददाता। रूटावेटर की चपेट में आकर महिला ग्राम प्रधान का पैर कट गया। गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक बनी है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव सकरथली की ग्राम प्रधान शारदा देवी के पति जितेंद्र सैनी रविवार को ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहे थे। उन्होंने कुछ देर के लिए ट्रैक्टर खेत में ही रोक दिया। तभी ग्राम प्रधान शारदा देवी खेत पर पहुंचीं और डीजल से भरी बोतल ट्रैक्टर पर रखने लगी। तभी जितेंद्र ने अचानक ट्रैक्टर चला दिया। शारदा देवी रोटावेटर की चपेट में आ गईं, उनका पैर कट गया। यह भी पढ़ें- रूटावेटर की चपेट में आकर महिला ग्राम प्रधान का पैर कटा, हालत गंभीर परिजनों ने घायल ग्राम प्रधान को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक है।

हिंदी हिन...