चाईबासा, मार्च 12 -- रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान नितिन प्रकाश ने रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है और रोटरैक्ट क्लब जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।नितिन प्रकाश ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नगर परिषद और रोटरैक्ट क्लब के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सामाजिक कार्यों को और बेह...