प्रयागराज, अप्रैल 5 -- रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से प्राथमिक विद्यालय अबूबकरपुर में छात्र-छात्राओं को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए घड़े उपलब्ध कराए गए। रोटरी की अध्यक्ष झूमा झा ने बताया कि विद्यालय में ठंडे पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। रोटरी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार झा, सचिव राजीव खत्री, मनीष सेठ, रीता गुप्ता, सीमा सेठ, आलोक कुमार गुप्ता, पार्षद सुनीता सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...