प्रयागराज, मार्च 9 -- रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से सोमवार को मम्फोर्डगंज स्थित एक रेस्टारेंट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। महिलाओं ने केक काटकर खुशियां साझा की। क्लब की अध्यक्ष झूमा झा ने कहा कि महिलाएं समाज की प्रेरक शक्ति हैं। संचालन डॉ. हरीश कुमार बजाज ने किया। अजय शर्मा, अशोक कुमार, सचिव राजीव खत्री, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. रुबी वर्मा, परमेश साध, मनीष सेठ, शिवानी साध, सीमा सेठ, हरिओम केसरवानी, असित राय, प्रत्यूषा गोस्वामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...