प्रयागराज, मार्च 30 -- प्राथमिक विद्यालय अबूबकरपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। पार्षद सुनीता सिंह, सरोज रंजन, क्लब की अध्यक्ष झूमा झा, डॉ. एसके झा, मनीष सेठ, रीता गुप्ता, सहायक अध्यापिका सीमा सेठ, सविता द्विवेदी अरुण चक्रवर्ती, रोशनी सिंह राठोर, अमरजीत सिंह मौजूद रहे। संचालन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...