वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस के सदस्यों ने रविवार को सपरिवार नौका विहार किया। अध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में 120 लोगों ने नौका विहार का लुत्फ उठाया। त्रिदेव काशी क्रूज में महिलाओं ने मनोरंजन गेम्स आयोजित किए। पूर्व अध्यक्ष मुकेश पाठक ने नए सदस्यों का परिचय कराया। कोऑर्डिनेटर शंकर परवानी और कन्वीनर अजय गुप्ता थे। धन्यवाद डॉ. कर्मराज सिंह ने दिया। नीरज अग्रवाल, मनीष पांडेय, राजीव पांडेय, सचिन पारीख, सुनील पारीख, राजीव कुमार, राकेश कोचर, आशीष केशरी, मुदित अग्रवाल, जितेंद्र तिवारी, शशि भूषण तिवारी, राघवेन्द्र बेतल, सत्येंद्र सिंह, संतोष कश्यप मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...