प्रयागराज, जुलाई 12 -- रोटरी प्रयागराज संगम का छठवां अधिष्ठापन समारोह 'अभ्युदय सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी ने दायित्व संभाला। नवगठित टीम में पवन श्रीवास्तव ने अध्यक्ष और सचिन उपाध्याय ने सचिव का पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश गर्ग ने पदाधिकारियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि रोटरी संगम का सामाजिक सरोकार अनुकरणीय है। नवनियुक्त अध्यक्ष पवन ने कहा कि रोटरी संगम मेरे लिए केवल एक संस्था नहीं, एक परिवार है। अभ्युदय एक थीम नहीं बल्कि सहभागिता का मूलमंत्र है। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन पिंकी मुखर्जी, गरिमा सिंह, आभार ज्ञापन सचिन उपाध्याय, संयोजन अनुराग अस्थाना ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.